अररिया: किरकिचिया गांव में भाई-बहन के विवाद के दौरान बहन ने गुस्से में आकर खाई कीटनाशक, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 31, 2025 फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के किरकिचिया गांव में भाई बहन के बीच हुए विवाद में बहन ने गुस्से में आकर किटनाषक दवाई खा ली, जिसके बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में के किशोरी का इलाज किया जा रहा है. वहीं किशोरी किरकिचिया गांव निवासी बताई जा रही है.