बहरागोड़ा प्रखंड के बालिकुड़िया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, संगोष्ठी और रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।