करेरा: दिनारा–पिछोर रोड स्थित पीतांबरा आवासीय कॉलोनी में करोड़ों की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन का चला बुलडोजर
शासकीय भूमि पर बनी अवैध सड़क को जेसीबी से हटाया गया। सर्वे नंबर 1759 की 1.01 हेक्टेयर (5 बीघा से अधिक) भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। कार्रवाई एसडीएम अनुपम शर्मा व तहसीलदार ललित शर्मा के नेतृत्व में हुई। प्रशासन ने भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही।