धनौरा: गजरौला में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेम्पो में मारी टक्कर, मासूम सहित 7 घायल, 2 की हालत गंभीर
गजरौला-हसनपुर रोड पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में टेम्पो में सवार एक मासूम बच्चे सहित सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी।