बरहट के नक्सल प्रभावित चोरमारा गांव में 25 साल बाद मतदान हुआ। कभी नक्सलियों के प्रभाव वाला यह इलाका अब बदलती तस्वीर पेश कर रहा है। मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान के बाद बुधवार 9:30 बजे गांव से एक सुखद तस्वीर वायरल हुई, जिसमें मतदान केंद्र के पास बच्चे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दशकों तक नक्सलियों के खौफ के कारण वे चुनाव प्रक्रिया से दूर थे।