सरदारशहर: सरदारशहर में तेज रफ्तार लोक परिवहन बस पलटने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत, करीब दो दर्जन यात्री घायल
सरदारशहर से इस वक्त की एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भानीपुरा थाना क्षेत्र के साडासर गांव के पास मेगा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक तेज र तार लोक परिवहन बस पलटने से 7 साल के एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि करीब दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं। ट्रक को बचाने के चक्कर में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।