पनागर: बरेला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पति की मौत, मर्ग कायम
मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्राम जमुनिया, कुटी मोहल्ला निवासी श्रीमती रश्मि वंशकार ने थाने में हृदयविदारक घटना की सूचना दी है। मामला बीते 23 मार्च की रात का है, जब रश्मि और उनके पति राजेश वंशकार (40 वर्ष) काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। रात में बरेला तालाब के पास, जब रश्मि पैदल चल रही थीं और राजेश साइकिल