जबलपुर: देशी कट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी हारून का पुलिस ने निकाला जुलूस, 307 की घटना का CCTV हुआ था वायरल
जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार आरोपी हारून राईन का पुलिस ने गुरुवार को जुलूस निकाला। पुलिस टीम आरोपी को पैदल घुमाते हुए घटनास्थल और आसपास के इलाके में ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपी हारून ने जिस जगह 307 की घटना को अंजाम दिया था, उसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फुटेज सामने आने के बाद से पुलिस आरोपी