श्री साई पालकी शोभा यात्रा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न
गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर आरण्य साई सेवा संस्थान, साई मंदिर, नवादा चौक, आरा के तत्वावधान में आयोजित श्री साई पालकी शोभा यात्रा आज श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
यह पालकी यात्रा अपराह्न 2:30 बजे साई मंदिर, नवादा चौक से प्रारम्भ होकर महादेवा मंदिर, मठिया, महावीर टोला, शहीद भवन, पूर्वी रमना रोड, गोपाली चौक, रमना मैदान, जेल रोड, पकड़ी चौक, अस्पताल मोड़ एवं स्टेशन रोड होते हुए पुनः साई मंदिर, नवादा चौक पहुँची।
Arrah, Bhojpur | Jul 30, 2026