नेपाली शराब तस्करी के खिलाफ छातापुर के भीमपुर थाने पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए बुधवार की देर रात लगभग तीन बजे बड़ी सफलता हासिल की। थाना क्षेत्र के लालपुर नहर के पास पुलिस ने 432 लीटर नेपाली शराब जब्त की है। इस दौरान तस्करों द्वारा उपयोग में लाई जा रही दो अपाचे और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।