भोगनीपुर: विद्युत उपखंड कार्यालय पुखरायां में एक्सईएन ने स्मार्ट मीटर के लाभ बताए, उपभोक्ताओं को किया जागरूक
पुखरायां कस्बे के विद्युत उपखंड कार्यालय में एक्सईएन आनंद प्रकाश ने सोमवार शाम करीब 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ बताए। बताया कि स्मार्ट मीटर में गलत बिलिंग नहीं की जा सकती। उपभोक्ता अपने दिन का विद्युत प्रयोग की जानकारी कर सकता है। उन्होंने सभी से स्मार्ट मीटर लगवाए जाने की बात कही है।