लाडपुरा: कोटा में मंदिर के पुजारी को हटाए जाने पर लोग सड़क पर उतरे, महिला ने कहा- दोबारा चुनाव कराए जाने चाहिए
Ladpura, Kota | Jan 16, 2026 कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के केशवपुरा इलाके में स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में इलाके के रहने वाले लोगों ने मंदिर समिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामला उस वक्त बढ़ा जब मंदिर समिति द्वारा सालों से सेवा दे रहे पुजारी को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस फैसले से नाराज स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और समिति के खिला