सुपौल: सुपौल पुलिस लाइन के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Supaul, Supaul | Jun 24, 2026 सुपौल सदर थाना क्षेत्र के सहरसा–सुपौल मुख्य मार्ग पर पुलिस लाइन के समीप मंगलवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान सुकन कामत के रूप में की जा रही है