मेड़ता क्षेत्र की थांवला पुलिस ने अवैध बजरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बुधवार शाम करीब 8 बजे प्रेस नोट जारी कर पताया कि ग्राम आलनियावास में लुणी नदी क्षैत्र से 10 अवैध बजरी के भण्डारण/स्टाॅक स्थानों को चिन्हित कर लगभग ₹10 लाख का 1400 टन अवैध बजरी का भण्डार जब्त किया गया।