सनैया गांव के किसान चंद्रशेखर कुमार ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से की गई खेती भी सुनहरा भविष्य दे सकती है। पारंपरिक धान और गेहूं की खेती छोड़कर उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से नींबू की खेती शुरू की और अब हर साल लाखों रुपये की आमदनी कमा रहे हैं। मंगलवार दोपहर 1 बजे उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने 2 बीघा 5 कट्ठा खेत में नींबू के पौधे लगाए हैं।