बिचौली हप्सी: निमाड़ खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, इंदौर रेलवे पीआरओ ने दी जानकारी
रतलाम मंडल के ओंकारेश्वर स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर दूर खंडवा जिले के निमाड़ खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा टल गया। झारखंड के गिरिडीह से एनटीपीसी बेड़िया सेल्दा सुपर पावर प्लांट के लिए जा रही कोयला लदी मालगाड़ी की बोगी से अचानक धुआं उठने लगा, यह धुआं स्टेशन मास्टर की नज़र में आया, जिसके बाद तुरंत स्थिति पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए गए। इंदौर रेलवे जन