कर्रा: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बयान पर झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा- वह आदिवासी विरोधी हैं
Karra, Khunti | May 29, 2025 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा पेसा कानून और सरना कोड पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने उन्हें आदिवासी विरोधी करार दिया है। बोदरा ने गुरुवार को खूंटी में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रघुवर दास का बयान "उल्टा चोर कोतवाल को डांटे" की कहावत को चरितार्थ करता है।