जहाजपुर उप कारागार के जेलर ओमप्रकाश लेगा को मंगलवार शाम नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जेल विभाग ने यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम की है। जेलर ओमप्रकाश लेगा कथित तौर पर नशे की हालत में अर्धनग्न अवस्था में जेल परिसर में घूम रहे थे और उत्पात मचा रहे थे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जेल