महिदपुर: महिदपुर में बाबा बाल हनुमान जी का प्रकट उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न
कन्हैया सुदामा गौशाला परिसर स्थित प्राचीन श्री चमत्कारी बाबा बाल हनुमान मंदिर में बाबा बाल हनुमान जी महाराज का पावन प्रकट उत्सव इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्सव के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से आकर्षक