आजमगढ़ जनपद के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेरमा से एक 35 वर्षीय युवक के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली। लापता हुए युवक के परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है । वही पुलिस तलाश में जुटी है ।