कोडरमा: जिला खेल विभाग ने बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र कोडरमा में मादक पदार्थों के दुरुपयोग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
गुरुवार को मादक पदार्थों का दुरुपयोग को समाप्त करने हेतु जिला खेल विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में कोडरमा जिला अंतर्गत संचालित डे- बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के बालिका के द्वारा लोगों को मादक पदार्थ के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता एवम प्रचार प्रसार हेतु प्रभातफेरी एवम पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।