पलिया: भीरा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित दो आरोपियों को दो लाइसेंसी बंदूक और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
भीरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील मलिक ने आज रविवार को शाम करीब 6:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया है।कि भीरा कोतवाली क्षेत्र में जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे दो वांछित आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक 12 बोर लाइसेंसी बंदूक व चार जिंदा 12 बोर कारतूस व एक 315 बोर राइफल पुलिस ने बरामद किया है।