दनियावां: जमालपुर गांव से बुधवार शाम 12 वर्षीय किशोर लापता, परिजन परेशान
शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव से एक किशोर लापता हो गया है। किशोर बुधवार की शाम स्कूल से लौटने के बाद करीब 4:00 बजे से लापता है। किशोर जमालपुर गांव निवासी उदय कुमार यादव के 12 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है। अपनी स्तर से परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद कुछ भी अता पता नहीं चलने पर शाहजहांपुर थाना में गुरुवार को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।