नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा भेलूपुर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया, ₹4700 जुर्माना वसूला गया
Sadar, Varanasi | Jan 27, 2024 जोनल अधिकारी भेलूपुर जोन जितेन्द्र आनंद के नेतृत्व में जोनल कार्यालय भेलूपुर जोन के सामने मार्ग पर अवैध रूप से मार्ग अवरुद्ध कर वेंडिंग कर रहे वेंडरों को हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया वहीं कुछ दुकानदारों द्वारा स्थाई चबूतरा बना कर अतिक्रमण किया गया था । जिन्हें सख्त चेतावनी देते हुए 01 सप्ताह का समय दिया गया ताकि वे उक्त अतिक्रमित चबूतरे को हटवा सके।