प्रियांशु गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला 21 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका पर चक्का जाम
Sadar, Varanasi | Jan 27, 2024 रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत पंचकोशी रोड स्थित औढ़े गांव में प्रियांशु गेस्ट हाउस नामक रेस्टोरेंट में 22 वर्षीय युवक राहुल पटेल का संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता शव मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को नीचे उतार कर अपने कब्जे में लिया और परिजनों को सूचित किया।