सहारनपुर: सहारनपुर रंगीनियों से नहा रहा है, हर किसी को आकर्षित कर रहा है हसनपुर फव्वारा
सहारनपुर की शाम देखने लायक हो गयी है। सांझ ढलते ही सहारनपुर रंगीनियों से नहा उठता है। बुधवार रात्रि 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शहर के प्रमुख चौराहे, प्रमुख मार्ग, हसनपुर चौक का चौराहा, महानगर के पुल जब रंग-रंग के प्रकाश बिंदुओं से झिलमिलाते हैं, तो सहारनपुर अपनी एक अनुपम छटा के साथ बहुत मनोहर नजर आता है।