खरगोन शहर के कालाखेत क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवती गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बिना बताए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शनिवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।