श्रीडूंगरगढ़: सातलेरा में आग से गरीब परिवार के कच्चे मकान में लगी आग, नगदी व सामान जलकर हुआ राख
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र के सातलेरा गांव में एक कच्चे मकान में आग लगने से गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में घर में रखी नगदी, राशन सामग्री, कपड़े तथा जरूरी दस्तावेज नष्ट हो गए, जिससे परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार सातलेरा निवासी मुनीराम सांसी के कच्चे मकान में शुक्रवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना क