दौसा: दौसा के रेलवे मंडी फाटक से जुड़ी बड़ी जानकारी, यह फाटक 21 से 25 सितंबर तक रहेगा बंद, यातायात रहेगा डाइवर्ट
Dausa, Dausa | Sep 20, 2025 दौसा का रेलवे मंडी फाटक 21 सितंबर से 25 सितंबर तक मरम्मत कार्यक्रम के चलते बंद रहेगा। इस अवधि में यहां आधुनिक मशीन के द्वारा मरम्मत कार्य होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 से 25 सितंबर के दौरान बंद की अवधि में यातायात को रेलवे ओवर ब्रिज़ ब्रिज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जो लोग भी इस अवधि में इस फाटक को प्रयोग में लेने की सोच रहे हैं वह इस जानकारी से अपडेट रहे