दौसा: दौसा विधायक डीसी बैरवा ने सेंथल थाने पहुंचकर शुक्रवार को एक प्लॉट पर जेसीबी से हुई तोड़फोड़ की घटना की ली जानकारी
Dausa, Dausa | Sep 20, 2025 दौसा विधायक डीसी बैरवा शनिवार को सेंथल दौरे पर रहे इस दौरान वे सेंथल थाने में पहुंचे और शुक्रवार को एक प्लॉट पर जेसीबी की मदद से की गई तोड़फोड़ के मामले में जानकारी हासिल की और घटना के लिए जिम्मेदार लोंगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इसके बाद वे घटना स्थल पर भी पहुंचे और वहां जाकर मामले के संदर्भ में पूरी जानकारी हासिल की।