डलमऊ: थुलरई गांव में अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला
डलमऊ के सेवरा थुलरई गांव में ग्रामीणों ने ऊसर दर्ज भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया था। लगातार शिकायतों के बाद गांव निवासी देवेंद्र कुमार की अर्जी पर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाई। आदेश पर उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह की देखरेख में नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, राजस्व टीम और पुलिस बल शनिवार को 6 बजे पहुँचे। जेसीबी की मदद से लगभग एक दर्जन लोगों के अवैध कब्जे हटाए गए