फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 11वें माइलस्टोन पर कार डिवाइडर से टकराई, महिला गंभीर रूप से घायल
Fatehabad, Agra | Aug 27, 2025 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन नंबर 11 पर डौकी थाना क्षेत्र में हरदोई से दिल्ली जा रही एक होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक तरुण पुत्र चंद्रप्रकाश, निवासी दिल्ली बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी मां प्रेमलता घायल हो गईं।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु एसएन मेडिकल कालेज भिजवाया।