डुंडा: स्यानाचट्टी में यमुना नदी में बनी झील का जलस्तर मोटर पुल से नीचे उतरने लगा, पुल पर अटके हैं पेड़
जनपद में सुबह से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। अब बारिश से सीमांत जनपद के लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। स्याना चट्ठी में यमुना नदी का जल प्रवाह रुकने से बनी झील का जलस्तर भी घटने लगा। झील का जलस्तर घटने से स्यानाचट्टी के लोगों ने थोड़ी सी राहत ली है। वहीं यमुनोत्री हाईवे पर बने मोटर पुल से यमुना नदी जलस्तर उतर गया है।