मेरठ: शामली का परिवार नाबालिक के साथ दुष्कर्म की शिकायत लेकर मेरठ के डीआईजी ऑफिस पहुंचा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Meerut, Meerut | Feb 13, 2025 मेरठ में बृहस्पतिवार को शामली का एक परिवार नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म की शिकायत लेकर डीआईजी ऑफिस पहुंच गया जहां परिवार के लोगों ने बताया कि दो महीने पहले गांव के ही रहने वाले पांच लोगों ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया था वहीं पुलिस ने छेड़छाड़ में मुकदमा कायम कर लिया था वही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है