दमोह: तहसील कार्यालय में रखे ऑटो रिक्शा में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Damoh, Damoh | Jun 9, 2025 दमोह तहसील कार्यालय में रखे ऑटो रिक्शा में रविवार सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। मौके पर आग लगी देख राहगीरों में हड़कंप के हालत निर्मित हो गए। वहीं ऑटो में आग लगी देख मौके से गुजर रहे राहगीरों के द्वारा तत्काल ही घटना की सूचना दमकल की टीम को दी गई। वहीं देर न करते हुए तत्काल ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।