सोहागपुर: रामगंज वार्ड में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹12,500 का जुर्माना वसूला
नगर परिषद सोहागपुर द्वारा नगर को अतिक्रमण मुक्त एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शनिवार दोपहर 12 बजे से रामगंज वार्ड में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक मार्गों और शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान तीन अतिक्रमणकारियों पर कुल ₹12,500 का जुर्माना लगाया गया तथा