टिमरनी थाना क्षेत्र के एक आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला के साथ मारपीट भी की। आरोपी उसके घर में जबरन घुस गया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार बिच्छापुर निवासी पवन (33) पिता कैलाश जाट ने रविवार रात को टिमरनी थाना क्षेत्र की महिला के साथ दुष्कर्म किया।