राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा शनिवार को शाम 6:00 बजे 2026 में हुई मातृ मृत्यु दर की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने 24 प्रकरणों पर गहन चर्चा कर मृत्यु के कारणों के बारे में अधिकारियों से चर्चा की और मृतकों के परिजनों से भी जानकारी ली। इस दौरान सीएमएचओ डॉ शोभा पटेल, डॉ राजीव हरिऔध सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।