गुरारू: डबूर गांव में अज्ञात हाइवा की टक्कर से दो बिजली खंभे क्षतिग्रस्त, गांव में हादसे की आशंका
Guraru, Gaya | Apr 17, 2026 गुरारू-रफीगंज मुख्य पथ पर स्थित डबूर गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे एक अज्ञात हाईवा ने बिजली के दो अलग-अलग खंभों में टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों खंभे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र में खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय कुमार ने बताया कि रामजी यादव के घर के सामने बिजली का तार जमीन पर गिरा हुआ है।