अलीराजपुर: बरझर के सिसोदिया बने भाजपा जिला मंत्री, पूर्व विधायक माधव सिंह डावर ने किया स्वागत
अलीराजपुर जिले के ग्राम बरझर के धन्ना लाल सिसोदिया को भारतीय जनता पार्टी ने नई कार्यकारिणी में जिला मंत्री बनाया है। इस पर चंद्रशेखर आजाद नगर में पूर्व विधायक माधोसिंह डावर के निवास पर डावर सहित बरझर सरपंच हिमसिंह बारिया ने भाजपा के जिला मंत्री धन्नालाल सिसोदिया और मंडल अध्यक्ष लालसिंह चौहान का शनिवार शाम 5:00 बजे पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।