मेसकौर: शिवगंज के विद्यालय में ग्राम सभा का आयोजन किया गया
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पर बारत पंचायत के शिवगंज विद्यालय में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीपीआरओ काजोल कुमारी, प्रखंड समन्वयक नरेंद्र कुमार,सचिव अखिलेश कुमार, पीआरएस पंकज कुमार, आवास सहायक रणविजय चौधरी, जेई दीपक कुमार व बारत पंचायत के मुखिया नागेश कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।