रघुनाथपुर: रघुनाथपुर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन
रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के जमनपुरा जटहवा बाबा परिसर में शुक्रवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता। इस कार्यक्रम के सभापति जदयू मंडल अध्यक्ष कृष्णा सिंह पटेल और मंच संचालक भाजपा मंडल चुनाव प्रभारी शर्मानन्द राम के आग्रह पर पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।