रघुनाथपुर: सड़क दुर्घटना में रघुनाथपुर गांव निवासी युवक की हुई थी मौत, गांव पहुंचा शव
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी अशोक गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र दिलदार गुप्ता का रविवार को सिवान से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया है। ज्ञात हो कि हुसैनगंज थाना के गोपालपुर चट्टी पर शनिवार की बीती रात ट्रैक्टर के चपेट में आने से मृतक युवक की मौत हो गई थी।