बांसवाड़ा: रावल जोगी नाथ समाज के समाधि स्थल एवं श्मशान घाटों की तहसीलवार सूची जिला कलेक्टर को सौंपी, मांगो को लेकर दिया ज्ञापन
रावल जोगी समाज जिला बांसवाड़ा द्वारा दिनांक 11 जून को जिला कलेक्टर महोदय को दिए गए ज्ञापन के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा मांगी गई नाथ समाज के समाधि स्थलों को आरक्षित करने एवं श्मशान घाट/मोक्षधाम भूमि की तहसीलवार सूची सोमवार को जिला कलेक्टर को विधिवत प्रस्तुत की गई। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार समाज द्वारा तैयार की गई इस विस्तृत सूची सौपी गई।