पन्ना: पन्ना-सतना नेशनल हाईवे पर मौत की रफ्तार: अनियंत्रित होकर पलटा भारी-भरकम ट्राला, कूदकर बची चालक-हेल्पर की जान।
Panna, Panna | Jun 22, 2026 पन्ना से बड़ी खबर, जहां बेलगाम रफ्तार का खूनी खेल जारी है। आज सोमवार को पन्ना-सतना नेशनल हाईवे पर सकरिया के पास एक तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि, हादसे के दौरान चालक और हेल्पर ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे दोनों की जान बाल-बाल बच गई। इस घटना ने हाईवे पर ओवरस्पीडिंग पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।