कर्वी: चित्रकूट में पड़ोस के घर से निकली चिंगारी ने एक परिवार को किया बेघर, लाखों का सामान हुआ राख, पड़ोसी खिला रहे भोजन
चित्रकूट के ममसी बुजुर्ग गांव में रविवार दोपहर 2 बजे आग लगने से ,कल्लू गुप्ता का घर जलकर खाक हो गया। आग पड़ोसी के कच्चे मकान से, फैलने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग बुझाई है। सूचना पर पीआरबी 112 व लेखपाल पहुंच जांच में जुटे, पीड़ित ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।