सुसनेर: शहर में तूफान का रौद्र रूप: बिजली दफ्तर का टीनशेड उड़ा, गाडोलिय बस्ती में झोपड़ियां उजड़ीं
सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मौसम ने करवट ली। डाक बंगला रोड़ पर दर्जन जगहों पर भारी-भरकम पेड़ धराशायी हो गए, जिससे रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो गया। गाडोलिया लोहार बस्ती में झोपड़ियां उजड़ गई।परसुलिया रोड़ पर स्थित बिजली कंपनी कार्यालय परिसर में हवा का वेग इतना था कि कार्यालय परिसर में लगा भारी टीनशेड तिनके की तरह हवा में उड़ गया। बिजली प्रदाय बंद है।