कांठ: कांठ क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर बरेली के बिल्डर ने आम का बाग कटवाकर बनाई कालोनी, DM ने तालाब की रिपोर्ट
बरेली के एक बिल्डर का कारनामा सामने आया है। बिल्डर ने करीब 25 बीघा जमीन में खड़ा आम का बाग कटवाकर उसमें कालोनी बना डाली। इस खेल में कुछ अधिकारियों के भी शामिल होने की चर्चाएं हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। अब बिल्डर के खिलाफ FIR की तैयारी है।