मोहता महाविद्यालय राजगढ़ के गर्ल्स अनुभाग में चल रही कला प्रदर्शनी राजगढ शहर के विभिन्न स्कूल्स की संकड़ों छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संयोजक प्रो. स्वाति भारद्वाज ने बताया कि आज विभिन्न गणमान्य लोगों के साथ-साथ गीता देवी स्कूल, आर एस मेमोरियल, एवीएम स्कूल, तोला कॉलेज, एस एल मेमोरियल सहित विभिन्न स्कूल्स व कॉलेज ने विजिट कर प्रदर्शनी की सराहना की।