किस्को: फतेहपुर में युवक बिजली के करंट से झुलसा, अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा जिले के फतेहपुर गांव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक बिजली करंट की चपेट में आ गया। घटना उस समय हुई जब युवक अपने खेत में सिंचाई मशीन लगा रहा था। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, झुलसे युवक की पहचान फतेहपुर निवासी शर्मा उराँव, पिता मनी उराँव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शर्मा उराँव खेत में पानी पटवन के